एक दिन में 63 लाख रुपए का फ्रॉड, कोई दूल्हा ढूंढ़ने तो कोई ऑनलाइन ऑर्डर के चक्कर में हुआ शिकार

नोएडा बना साइबर क्राइम का अड्डा : एक दिन में 63 लाख रुपए का फ्रॉड, कोई दूल्हा ढूंढ़ने तो कोई ऑनलाइन ऑर्डर के चक्कर में हुआ शिकार

एक दिन में 63 लाख रुपए का फ्रॉड, कोई दूल्हा ढूंढ़ने तो कोई ऑनलाइन ऑर्डर के चक्कर में हुआ शिकार

Google Images | Symbolic images

Noida News : शहर में साइबर क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन जालसाज मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और लाखों रुपए ठग लेते हैं। ऐसे में चार नए मामले जिले में देखने को मिले हैं। जिसको लेकर पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है। 

पहला मामला 
सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब के लिए उनसे संपर्क किया और अपने जाल में फंसाकर 18 लाख 46 हजार 324 रुपए ठग लिए है। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि अभिनव आदित्य निवासी सेक्टर-61 ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला 
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-122 में रहने वाले एक युवक को अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब देने के झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उससे 3 लाख 3 हजार रुपए  की ठगी कर ली। सेक्टर-122 में रहने वाले अभिषेक  नामक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मार्च को उन्हें एक मैसेज आया। मैसेज करने वालों ने उन्हें पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर दिया और एक बेबसाइट से जोड़ा। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो लाइक करने का टास्क दिया और अपने जाल में फंसाकर ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर उनसे अपने खाते में 3,03,800 रुपए डलवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्हें अपने ठगी का अहसास उस समय हुआ जब आरोपी और पैसों की मांग करने लगे। वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीसरा मामला 
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-36 में रहने वाली एक महिला के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख रुपए निकाल लिए। ज्योति धींगरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 22 मई को उन्होंने स्विगी से कुछ सामान मंगवाया था और  ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किया था। उसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने उनके अकाउंट को हैक करके उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी का झांसा देकर 43 लाख 23 हजार की ठगी
थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी साली से शादी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के संग मिलकर धोखाधड़ी कर उससे और उसकी साली से 41 लाख 23 हजार रुपए  ठग लिया है। गौर सिटी में रहने वाले सुमित श्रीवास्तव ने कोर्ट के आदेश पर थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसकी साली शादी योग्य है। उन्होंने अपनी साली की शादी कराने के लिए एक वैवाहिक साइट पर उसका प्रोफाइल अपलोड किया था। उनका आरोप है कि प्रवीण सिन्हा नामक व्यक्ति ने उनकी साली से संपर्क किया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उन्होंने बताया कि प्रवीण ने साथी हिमानी आनंद के साथ मिलकर उसको और उसकी साली को अपने झांसे में ले लिया और बीमारी और विभिन्न कारणों का हवाला देकर दोनों से करीब 41 लाख 23 हजार रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि प्रवीण सिन्हा की पहले ही शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्रवीण सिन्हा कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.