नोएडा की 'भविष्य संस्था' ने 6 सालों में सांवरा सैकड़ों बच्चों का भविष्य

गर्व की बात : नोएडा की 'भविष्य संस्था' ने 6 सालों में सांवरा सैकड़ों बच्चों का भविष्य

नोएडा की 'भविष्य संस्था' ने 6 सालों में सांवरा सैकड़ों बच्चों का भविष्य

Tricity Today | बच्चों को दी जरूरत की चीजें

Noida News : गरीब, झुग्गी झोपड़ी और मालिन बस्तियों में अपना जीवन यापन कर रहे बच्चों को शिक्षा देने की मंशा से शुरू किया अभियान "भविष्य" को सोमवार को 6 वर्ष पूर्ण हो गए है। यह संस्था नोएडा सेक्टर-71 स्थित ग्रीन बेल्ट में कुछ बच्चों से शुरू हुई थी, लेकिन आज 3 राज्यों में 16 शाखाओं के अंतर्गत 600 से ज्यादा बच्चों को फायदा पहुंचा रही है। भविष्य संस्था को अब से 6 साल पहले 2 प्रायोजित ने शुरू की थी, लेकिन आज संस्था 100 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।



इन परियोजनाओं कर रही संस्था कार्य
कहीं झुग्गी वालों का पलायन, तो कहीं अच्छे टीचरों की कमी और कहीं कोविड जैसी घातक बीमारी जैसे अनेको बाधाओं को संगठन ने देखा है। सामाजिक लोगों का जुड़ाव और महामारी में 7 हजार से अधिक परिवारों को राशन वितरण में टीम वर्क ने समय-समय पर साहस बढ़ाने का भी कार्य किया है। दूर-दराज क्षेत्रों से आ रही जनभागीदारी सक्रियता संगठन के सभी स्वयंसेवकों में ऊर्जा का संचार कर रही है। इसके अलावा समय-समय पर बैठेको द्वारा, नियोजन कर- स्मार्ट क्लास, 600 बच्चों को 6 हजार तक शिक्षित करने का लक्ष्य,भविष्य ऑन व्हील और पहाड़ों में वृद्ध आश्रम जैसी अनेकों अच्छे कामों पर भी संस्था के लोग निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.