बाइक की बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत, सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा : बाइक की बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत, सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस

बाइक की बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत, सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक युवक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले मामले में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास हुआ था। सर्फाबाद गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार सुभाष (25 वर्ष) को एक अन्य बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सुभाष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है। दूसरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के भट्टा गोल चक्कर के पास हुआ। सोमवार रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विकास उर्फ बबलू को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने विकास को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और दूसरे माध्यमों से अज्ञात चालकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.