रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक

नोएडा : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक

Google Photo | Symbolic Photo

गौतमबुद्ध नगर में हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की छानबीन की जा रही है।

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी राजीव त्यागी अपनी मुंह बोली बहन वंदना और उसके दो बच्चों महक (13) और कृष्णदेव (10) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बादलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र के पास रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वंदना और राजीव त्यागी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना नोएडा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रविवार की रात हुई। इस हादसे में राज कुमार (34) की मौत हो गई।
     
थाना जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी में पेड़ की डाल काटते समय नितिन कुमार नामक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवारी की रात को उसकी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-9 में रहने वाले कुलदीप (40 वर्ष) की सेक्टर-9 मे स्थित घर पर ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.