मंत्री बृजेश सिंह ने कहा-  इनका जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा

नोएडा भाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती : मंत्री बृजेश सिंह ने कहा-  इनका जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा

मंत्री बृजेश सिंह ने कहा-  इनका जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा

Tricity Today | महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती

Noida : मंगलवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भाजपा नोएडा ने मनाई। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लोक निर्माण राज्यमंत्री और नोएडा प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और सांसद डॉ.महेश शर्मा उपस्थित रहे।
मंत्री बृजेश सिंह ने कहा-
“महात्मा ज्योतिबा फुले जी महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की आवाज बने और उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ समाज को संगठित कर आंदोलन चलाया। नारी शिक्षा और समानता के लिए समर्पित उनका जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा।”

मजदूरों की आवाज को मजबूती दी : सांसद
सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा-क्रांति और सामाजिक बदलाव के अग्रणी ऐसे महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं। उन्होंने सबके लिए समान शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती दी। उनके क्रांतिकारी विचार देश को हमेशा रास्ता दिखता है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, गिरजा सिंह, ओमवीर अवाना, अर्पित मिश्रा, धीर सिंह सेनी, भगत भाटी, राम किशन यादव, मनोज प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.