नोएडा भाजपा ने महेश शर्मा को दी बधाई, त्रिपुरा का प्रभारी बनाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Bhartiya Janata Party : नोएडा भाजपा ने महेश शर्मा को दी बधाई, त्रिपुरा का प्रभारी बनाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नोएडा भाजपा ने महेश शर्मा को दी बधाई, त्रिपुरा का प्रभारी बनाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Tricity Today | नोएडा भाजपा ने महेश शर्मा को दी बधाई।

Noida : गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग सांसद को बधाई देने के लिए कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। इसी के मद्देनजर डॉ.महेश शर्मा को भाजपा नोएडा महानगर ने सेक्टर-27 कार्यालय पर बधाई दी हैं। स्वागत कार्यक्रम में महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल : अध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नोएडा के लिए गर्व की बात है कि सांसद डॉ.महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। सांसद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री उमेश त्यागी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंखर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक शिवंश श्रीवास्तव, मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.