नोएडा भाजपा ने 114 सोसाइटी में चलाया स्वच्छता अभियान, सांसद डॉ महेश शर्मा ने की सफाई, जानें क्या कहा   

Gandhi Jayanti 2021 : नोएडा भाजपा ने 114 सोसाइटी में चलाया स्वच्छता अभियान, सांसद डॉ महेश शर्मा ने की सफाई, जानें क्या कहा   

नोएडा भाजपा ने 114 सोसाइटी में चलाया स्वच्छता अभियान, सांसद डॉ महेश शर्मा ने की सफाई, जानें क्या कहा   

Social Media | स्वच्छता कार्यक्रम

Gautam Buddh Nagar : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा नोएडा ने हर सेक्टर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत शहर के 114 सोसाइटियों में साफ-सफ़ाई की गई। इसी के तहत सेक्टर-35 में स्थित बस अड्डा पर ज़िला कार्यकारिणी ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता शामिल हुए रहे।

इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री सेवा ही संकल्प के मिशन को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। हम सब को अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को भी साफ़ करना चाहिए। इसके लिए हम सब आज यह संकल्प लें। डॉक्टर महेश शर्मा ने वहां उपस्थित आम लोगों और आवागमन कर रहे लोगों को योगी सरकार के सफल 4.5 साल और उनकी उपलब्धियों के पत्रक बांटे। 

इस मैके पर महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, गिरीश कोटनाला, योगेन्द्र चौधरी, गिरजा सिंह, युधवीर चौहान, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा,  मंत्री एसपी चमोली, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी और राज कुमार झा उपस्थित रहे। साथ ही मनोज चौहान, चमन अवाना, रवि यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर आवना, मंडल अध्यक्ष बबलू यादव, गोपाल गौर, कल्लू सिंह, मुक्तानंद शर्मा, भूपेश चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.