भूपेन्द्र जादौन ने कहा- बीजेपी से ऊब चुकी है जनता

नोएडा के भाजपा नेता आप में हुए शामिल : भूपेन्द्र जादौन ने कहा- बीजेपी से ऊब चुकी है जनता

भूपेन्द्र जादौन ने कहा- बीजेपी से ऊब चुकी है जनता

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida : आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी बैठक होशियारपुर के शिव मंदिर प्रांगण में संपन हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी में भाजपा किसान मोर्चा नोएडा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत अपने कई साथियों के साथ भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने उन्हें पार्टी में पार्टी में शामिल कराया।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा, “भाजपा से लोग परेशान हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसा विकल्प है, जो देश के गरीबों के बच्चों की शिक्षा के लिए सोचती है। अच्छी अस्पताल बना कर देश के हर नागरिक की अच्छी सेहत के लिए काम करती है।”

सकारात्मक राजनीति का विकल्प
जादौन ने कहा एक तरफ देश में जाति और धर्म की राजनीति करने वाले दल हैं। वही जनता के बुनियादी मुद्दों पर काम कर अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के रूप में देश को सकारात्मक राजनीति का विकल्प दिया है। पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की पंचायत प्रकोष्ठ शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा और जिला के ग्रामीणों क्षेत्रों में पंचायत बहाली के लिए काम किया जाएगा।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, लखन यादव, करन मास्टर, अभिषेक यादव, दीपक शर्मा, भारत सिंह, सत्यनारायण कुशवाहा, सतीश चंद्र, सोनू कुमार, रफीक आलम हरीश मलिक, मुन्ना, अभिषेक, विनोद राय, रोहित शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.