भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद कर्नल विजयंत थापर को याद किया

कारगिल दिवस: भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद कर्नल विजयंत थापर को याद किया

भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद कर्नल विजयंत थापर को याद किया

Tricity Today | भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद कर्नल विजयंत थापर को याद किया

कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई, सोमवार को पूरे देश ने शहीद वीर जवानों को याद किया। भारतीय जनता पार्टी नोएडा, महिला मोर्चा ने शहीद कर्नल विजयंत थापर के आवास पर जाकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता दी। महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी माता को सम्मानित भी किया।  


शहीद कर्नल थापर की मा ने कहा, कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। इसमें एक उनके पुत्र थे। पर देश के लिए जान लुटाना एक सम्मान है। यह महसूस कर उनको अपने बेटे पर गर्व होता है। कारगिल युद्ध में सभी भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। कारगिल में विजय भारत के संकल्पों की जीत थी। भारत के शक्ति और धैर्य की जीत थी। भारत की गरिमा और अनुशासन की जीत थी। यह विजय हर भारतीय की उम्मीदों और कर्तव्यपरायणता की जीत थी।

भाजपा महिला मोर्चा से गिरिजा सिंह, प्रज्ञा शर्मा, पल्लवी त्रिपाठी, भारती नेगी, ममता तिवारी, पुष्पा भट्ट, अनुराधा, रामदेई, रेनू बाला, रेखा चौहान, प्रतिमा श्रीवास्तव, भारती नौटियाल, राज श्री, राज शर्मा, नीरू दीक्षित, इंदू यादव और सुरेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.