भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नोएडा में बैठक की, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

BREAKING: भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नोएडा में बैठक की, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नोएडा में बैठक की, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Tricity Today | बैठक करते संगठन महामंत्री सुनील बंसल

  • प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक की
  • एक अगस्त से 5 अगस्त तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक होगी
  • 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण अन्न योजना से राशन वितरण का शुभारम्भ करेंगे
Noida News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के सांसद, विधायक, संगठन मंत्री और जमीनी कार्यकर्ता रणनीति बनाने तथा उनके क्रियान्वयन में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें पश्चिम यूपी में चुनावी सरगर्मी शुरू करने की योजना बनी। बैठक नोएडा के NEA के सभागार सेक्टर-6 में हुई। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। बैठक में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, प्रभारी मुंशी लाल गौतम, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ज़िला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे। 

अभियान चलाएगी पार्टी
इस बैठक में सुनील बंसल ने आगामी चुनाव की तैयारी और संगठन के सेवा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आगामी योजनाओं पर सहमति बनी। इसमें तय हुआ कि अगले महीने एक अगस्त से 5 अगस्त तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक होगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी विधानसभाओं की बैठक की तैयारी होगी। इसमें सभी मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक और प्रभारी मंडल मंत्री आदि मौजूद रहेंगे। सबसे ज़रूरी बूथ सत्यापन का कार्य होना है। 


तैयार रहें कार्यकर्ता
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण अन्न योजना से राशन वितरण का शुभारम्भ करेंगे। यह सभी केंद्रों पर शुरू होगा। इसके तहत लोगों को सामान वितरण भी शुरू हो जाएगा। इससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभ मिले। आगामी कार्यों में हेल्थ वालंटियर की ट्रेनिंग और प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी होगा। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को शुरू करने के लिए कहा। चुनाव को देखते हुए आने वाले समय में भाजपा 100 से ज़्यादा अभियान शुरू करेगी।

जीत का संकल्प दिलाया
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा को सभी वर्ग के लोगों ने सराहा है। इसमें हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाता है। सभी वर्गों को भागीदारी मिलती है। इसीलिए आज भाजपा सबकी पार्टी बनकर उभरी है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए पूर्ण रूप से लगने का आह्वान किया। उन्होंने नोएडा विधान सभा में भाजपा की जीत का संकल्प लिया। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर सभी मंडल में बैठक होगी। विधान सभा पर बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बीएलओ-2 को मिलाकर सभी मंडलों का सम्मेलन 2 अक्टूबर तक होगा। 

कार्यकारिणी रही उपस्थित
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, महेश चौहान, महामंत्री चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, हर्ष चतुर्वेदी, मंत्री एसपी चमोली, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, अनु शर्मा, राज कुमार झा, मनोज चौहान, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक, बबलू यादव, पंकज झा, सूरजपाल, गोपाल गौर और लोकेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.