भाजपा युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, दौड़ प्रतियोगिता का कराया आयोजन

Noida News: भाजपा युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, दौड़ प्रतियोगिता का कराया आयोजन

भाजपा युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, दौड़ प्रतियोगिता का कराया आयोजन

Tricity Today | दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज जिला संयोजक रामनिवास यादव के नेतृत्व में चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत टोक्यो ऑलंपिक में गए खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए शहर के सेक्टर-31 में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ में 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के किशोरों को दौड़ने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और किशोरों का उत्साह देखने लायक था।

100 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर जोगेंद्र, दूसरे स्थान पर विश्वजीत और तीसे नंबर पर अभिनव रहे। 200 मीटर श्रेणी की दौड़ में शिवा प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर हर्ष और तीसरे स्थान पर नीतीश रहे। 400 मीटर की प्रतिस्पर्धा में पहले स्थान पर प्रिंस, दूसरे स्थान पर विवेक और तीसरे स्थान पर सोनू काबिज रहे। 1600 मीटर की दौड़ में अतुल पाल प्रथम स्थान पर रहे। मुकुंद पाल दूसरे और अतुल तीसरे पायदान पर रहे। 

बालिका वर्ग में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चेतना, दूसरे स्थान पर सलोनी और तीसरे पर काजल रही। अंडर-12 में 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में सुमित पहले स्थान पर रहे। अंडर-15 में 400 मीटर में अभिषेक पहले स्थान पर काबिज रहे। 100 मीटर प्रतियोगिता में अंकित प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-10 की उम्र वर्ग में 400 मीटर की प्रतियोगिता में रूपेश ने पहला स्थान हासिल किया। 

प्रतियोगिता में बच्चों और किशोरों का उत्साह देखने लायक था। जिस प्रकार से नारी शक्ति और पुरुष खिलाडियों ने ओलंपिक में भारत का सम्मान बढ़ाया है, उनके लिए समर्पित दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश सफल हुआ। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते बनी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने युवा धावकों को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक रामनिवास यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने युवाओं से कहा कि आने वाले समय में देश की परचम आपके हाथ में होगा। 

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने खिलाड़ियों से वादा किया कि जल्द ही नोएडा में सिंथेटिक ग्राउंड तैयार करके दिया जाएगा। शहीद भगत सिंह सेना के संस्थापक विनय हिंदू ने उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने पूरा यकीन दिलाया कि आने वाले 2 से 3 दिन में इस पर काम नोएडा स्टेडियम में प्रारंभ होगा। युवा मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त  करते हैं। 

इस मौके पर महामन्त्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड, पंकज झा, कुलदीप कसाना, अंकुश चौधरी, नरेंद्र जोगी, रोहित त्यागी, अभिनव चौधरी, राजेश शर्मा, अरुण बैसोया, मोहित, अनुज शर्मा, वरुण यादव, देशराज सिंह, कुलदीप कसाना, संजय चौधरी, अर्पित मिश्रा, योगेंद्र रावत, आकाश शर्मा, बॉबी कठेरिया, तनवीर, प्रशांत शर्मा, प्रवीन पांडे, मयंक शर्मा, रिंकू तवर, भगत भाटी, अहसान खान, शहीद भगत सिंह सेना के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष ईश्वर चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के जिला महासचिव ईश्वर कुमार, जिला उपाध्यक्ष साधु वाल्मीकि, जिला सचिव अमन और नगर सचिव आशु शर्मा उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.