राजस्व के मामले में नोएडा बस डिपो नंबर वन पर पहुंचा, एक महीने में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Noida BREAKING : राजस्व के मामले में नोएडा बस डिपो नंबर वन पर पहुंचा, एक महीने में तोड़े सारे रिकॉर्ड

राजस्व के मामले में नोएडा बस डिपो नंबर वन पर पहुंचा, एक महीने में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Tricity Today | नोएडा बस डिपो

Noida News : नोएडा बस डिपो (Noida Bus Depot) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का नंबर वन बस डिपो बना है। फरवरी महीने में नोएडा बस डिपो ने पूरे यूपी में सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। फरवरी महीने में नोएडा बस डिपो ने 9 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। उत्तर प्रदेश में इस समय 119 रोडवेज बस डिपो है, जिसमें नोएडा बस डिपो राजस्व प्राप्त करने वाले मामले में नंबर वन पर रहा है।

9 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ
नोएडा बस डिपो के एआरएम एमपी सिंह ने बताया कि नोएडा बस डिपो पर इस समय 195 बस संचालित हैं। फरवरी 2022 में नोएडा बस डिपो को 9 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल फरवरी में करीब 5 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। यह नोएडा बस डिपो की एक बड़ी उपलब्धि है। डिपो से रोजाना लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर और अयोध्या के लिए बसें चलाई जा रही हैं। 

होली पर खास सुविधा मिलेगी
उन्होंने बताया कि नोएडा बस डिपो से इस होली पर सभी रूटों पर बस चलेंगी। हम इस होली पर सभी रूटों पर बस चला कर लोगों को घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा बस डिपो से होली पर यात्रियों के लिए की विशेष सुविधाएं बनाई गई है। अब नोएडा बस डिपो से बुकिंग करके भी यात्री बस ले जा सकते हैं। इसके लिए कम से कम एक बस में 154 यात्रियों की बुकिंग होगी।

होली के समय कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त 
नरेश पाल सिंह ने बताया कि होली के समय 10 दिन तक किसी भी चालक परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। गाजियाबाद कि कौशांबी डिपो की बसें चुनाव में लगी हुई है। जिस वजह से डिपो से लखनऊ के लिए 16 से 20 और बरेली के लिए 7 से 8 बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 बसें मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते पर चलाई जा रही हैं। हर बस में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर 2 से 3 बसें और चलाने की तैयारी की जा रही है। इस बात का फैसला इसी हफ्ते कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.