घर से भटकी 100 साल की महिला को परिवार से मिलवाया, झांसी तक चर्चा का विषय

नोएडा के कारोबारी ने दिखाई मानवता : घर से भटकी 100 साल की महिला को परिवार से मिलवाया, झांसी तक चर्चा का विषय

घर से भटकी 100 साल की महिला को परिवार से मिलवाया, झांसी तक चर्चा का विषय

Tricity Today | 100 साल की महिला को परिवार से मिलवाया

Noida News : मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए नोएडा के कुछ उद्यमियों ने एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस नेक काम की भरपूर सराहना की।  यह घटना न केवल मानवता की जीत है, बल्कि यह सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का भी एक उदाहरण है, जिसने एक बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवा दिया। बुजुर्ग महिला की यादाश्त काफी कमजोर थी और वह ठीक से कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी।

हरिद्वार से लौटते समय रास्ता भटकी 
घटना की जानकारी देते हुए नोएडा के उद्यमी अनुज गुप्ता ने बताया कि वे अपने मित्रों के साथ सालासर बालाजी से लौट रहे थे, तब उन्हें ट्रेन में एक परेशान बुजुर्ग महिला मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि वह झांसी की रहने वाली थीं और हरिद्वार से लौटते समय रास्ता भटक गई थीं। गुप्ता ने कहा, "महिला काफी परेशान थी। उसके पास न तो पैसे थे और न ही वह अपने घर का सही पता बता पा रही थी। हमने उन्हें दिल्ली लाने का फैसला किया।"

महिला सुरक्षित झांसी पहुंची 
दिल्ली पहुंचने के बाद, रेलवे अधिकारियों से मदद न मिलने पर गुप्ता और उनके मित्रों ने अपने खर्च पर महिला के लिए झांसी जाने वाली ट्रेन में टिकट खरीदा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि महिला सुरक्षित झांसी पहुंच जाए। इस बीच, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें महिला की मदद के लिए अपील की गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और झांसी के कई लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आखिर में यह वीडियो महिला के परिवार तक पहुंचा।

सोशल मीडिया पर नेकी की वाहवाही 
झांसी रेलवे स्टेशन पर, करीब 80 समाजसेवी और स्थानीय लोग महिला के बेटे के साथ उसका इंतजार कर रहे थे। महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के सराय मोहल्ला निवासी रमेश साहू की मां के रूप में हुई। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता अभी जिंदा है। सोशल मीडिया पर लोग नोएडा के इन कारोबारियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इनमें कुलदीप गुप्ता, वरुण अग्रवाल, राजेश बंसल, प्रखर गुप्ता और शंकर शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.