व्यापारियों को मनोज गुप्ता का भरोसा, नहीं होगा नजायज उत्पीड़न 

Noida News : व्यापारियों को मनोज गुप्ता का भरोसा, नहीं होगा नजायज उत्पीड़न 

व्यापारियों को मनोज गुप्ता का भरोसा, नहीं होगा नजायज उत्पीड़न 

Tricity Today | मनोज गुप्ता को  फूल के बुक्के भेंट कर बधाई

Noida News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नोएडा इकाई के अध्यक्ष नरेश कुच्छल की टीम ने नवनियुक्त नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता को उनके आवास पर पहुंचकर फूल के बुक्के भेंट कर बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी।

नोएडा के व्यापारी उनसे दूर नहीं
भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल और उनकी टीम को भरोसा दिया कि पूर्वत व्यापारियों का उनके द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा व्यापारियों को उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मनोज गुप्ता ने कहा कि वे भी व्यापारी घराने से आते हैं और वे व्यापारियों की पीड़ा समझते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारियों को नजायज तरीके से उत्पीड़न करता है तो उनके समक्ष बात आनी चाहिए। वे पूर्व में भी व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं और आज भी खड़े रहेंगे।

यह भी रहे मौजूद
इस अवसर  पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल,चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, सत्यनारायण गोयल,संदीप चौहान, मूलचंद गुप्ता कोषाध्यक्ष, राधेश्याम गोयल, विनीत शर्मा, बृजमोहन राजपूत, केशव पंडित, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, सोनवीर सिंह, सुभाष त्यागी, विक्रांत चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.