चैलेंजर्स ग्रुप ने एशिया बुक में नाम दर्ज होने पर जश्न मनाया, झुग्गियों के बच्चों ने ऐसे किया था कमाल

नोएडा से अच्छी खबर : चैलेंजर्स ग्रुप ने एशिया बुक में नाम दर्ज होने पर जश्न मनाया, झुग्गियों के बच्चों ने ऐसे किया था कमाल

चैलेंजर्स ग्रुप ने एशिया बुक में नाम दर्ज होने पर जश्न मनाया, झुग्गियों के बच्चों ने ऐसे किया था कमाल

Tricity Today | चैलेंजर्स ग्रुप ने एशिया रिकॉर्ड बनाने पर मनाया जश्न

Noida : एशिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के बाद चैलेंजर्स ग्रुप ने झुग्गियों के बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। दरअसल, संस्था ने पांच सिंतबर को बच्चों के साथ मिलकर राधाकृष्ण सर्वपल्ली के जन्मदिन की खुशी में उनकी पेटिंग बनाकर एशिया बुक में अपना नाम दर्ज कराया था जिसके 21 दिन बाद संस्था को अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसकी खुशी में संस्था ने सेक्टर-21ए स्थित शिरोज हेंगआउट में 60 बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। संस्था के सदस्यों ने दिवाली पर दीप भी जलाए। वहीं बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। बच्चों के परिजनों ने संस्था के इन प्रयासों को सराहा। वहीं सामाजिक संस्थाओं से आए लोगों ने चैलेंजर्स ग्रुप की पीठ थपथपाई।
चैलेंजर्स ग्रुप संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ अभी शुरूआत है। इन होनहार बच्चों के प्रयासों से यह संस्था अभी आगे और भी लंबी लड़ाई लड़ने जा रही है। इन बच्चों ने संस्था को आज उस मुकाम पर पहुंचा दिया है। जहां कभी सोचा भी नहीं गया था। यह संस्था हमेशा इन बच्चों के लिए समर्पित रहेगी। बच्चों की इस सफलता की खुशी में आयोजित चैलेंजर्स के उत्सव में अशोक श्रीवास्तव, रंजन तोमर, विक्रम सेठी, मनीष, निशु, शैलेंद्र, विवेक, रुचिका, रीतिका आदि सदस्य उपस्थित रहे।

बच्चों का बढ़ाया हौसला
वहीं बीते सप्ताह में आईआरएस अधिकारी साहिल सेठ, जेवर के विधायक धरेंद्र सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, मशहूर यूट्यूबर्स नजर बट्टू और देविका गुप्ता जैसे कलाकारों ने पाठशाला में पहुंच कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.