गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जिलाध्यक्ष और नोएडा महानगर अध्यक्ष हटाए गए, अब इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जिलाध्यक्ष और नोएडा महानगर अध्यक्ष हटाए गए, अब इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जिलाध्यक्ष और नोएडा महानगर अध्यक्ष हटाए गए, अब इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Tricity Today | नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर

Noida News : कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर में बड़ा बदलाव किया है। नोएडा महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को हटा दिया गया है। नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर को बनाया गया है। जबकि, गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10 जिला और महानगर अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। जिस पर अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दी है।

नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष बने राम कुमार तंवर ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से राजनीतिक जीवन शुरू किया है। बिशनपुरा सेक्टर-58 के निवासी रामकुमार तंवर को कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्मेदारी देते हुए नोएडा महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। इससे पूर्व रामकुमार कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। तंवर यूथ कांग्रेस और अभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रामकुमार तवर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

रामकुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार जताया है। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.