नोएडा कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक बनीं स्टार प्रचारक, इन 30 नेताओं का नाम भी शामिल

BIG BREAKING : नोएडा कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक बनीं स्टार प्रचारक, इन 30 नेताओं का नाम भी शामिल

नोएडा कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक बनीं स्टार प्रचारक, इन 30 नेताओं का नाम भी शामिल

Tricity Today | प्रियंका गांधी और पंखुड़ी पाठक

Noida News : नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के समेत उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में चुनाव का समापन हो चुका है। वहीं, अभी भी उत्तर प्रदेश के अन्य 64 जनपदों में चुनाव होना बाकी है, जिसको लेकर पंखुड़ी पाठक को भी अब स्टार प्रचारक की सूची में जोड़ लिया गया है। 

64 जिलों में मतदान बाकी
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में विधानसभा चुनाव का समापन हो चुका है। वहीं, अभी भी उत्तर प्रदेश के अन्य 64 जिलों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसके मद्देनजर अब यूपी कांग्रेस ने पांचवें चरण के चुनाव को देखते हुए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी किया है। कांग्रेस के 30 बड़े चेहरे मैदान में उतरकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट
इन 30 स्टार प्रचारकों की सूची में नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का भी चयन किया गया है। पंखुड़ी पाठक लंबे समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और वह कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी है। साथ ही इस बार पंखुड़ी पाठक को नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुना गया है। 

पांचवें चरण में करेंगी प्रचार
10 फरवरी को पूरे गौतमबुद्ध नगर में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। गौतमबुद्ध नगर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में चुनाव का समापन हुआ है। अभी उत्तर प्रदेश के 64 जिले ऐसे हैं, जहा पर विधानसभा चुनाव हुआ है। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान के लिए कांग्रेस में पंखुड़ी पाठक को स्टार प्रचारक बनाया है। पंखुड़ी पाठक के अलावा 14 अन्य कांग्रेस नेताओं को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है।

देखें पूरी लिस्ट
  1. राहुल गांधी
  2. प्रियंका गांधी वाड्रा
  3. अजय कुमार लल्लू
  4. आराधना मिश्रा 'मोना'
  5. गुलाम नबी आजाद
  6. अशोक गहलोत
  7. चरणजीत सिंह चन्नी
  8. भूपेश बघेल
  9. सलमान खुर्शीद
  10. प्रमोद तिवारी
  11. पीएल पुनिया
  12. राजीव शुक्ला
  13. सचिन पायलट
  14. दीपेंदर सिह हुड्डा
  15. मोहम्मद अजहरुद्दीन
  16. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  17. आचार्य प्रमोद कृष्णम
  18. प्रदीप जैन आदित्य
  19. जफर अली नकवी
  20. केएल शर्मा
  21. हार्दिक पटेल
  22. इमरान प्रतापगढ़ी
  23. वर्षा गायकवाड़
  24. सुप्रिया श्रीनेत
  25. राजेश तिवारी
  26. सत्यनारायण पटेल
  27. तौकीर आलम
  28. प्रदीप नरवाल
  29. उमाशंकर पांडेय
  30. शिव पांडेय

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.