नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने में जुटी कांग्रेस, 50 महिलाओं ने ली सदस्यता

नोएडा : नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने में जुटी कांग्रेस, 50 महिलाओं ने ली सदस्यता

नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने में जुटी कांग्रेस, 50 महिलाओं ने ली सदस्यता

Tricity Today | नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने में जुटी कांग्रेस

नोएडा महानगर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। आज पार्टी कार्यालय सेक्टर-10 में महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन और सचिव उपदेश श्रीवास्तव  के नेतृत्व में 50 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आज कंचन तिवारी, सावित्री कुमारी मौर्या, अंजना श्रीवास्तव, पुष्पा चंदा, देवी रंजू, रिंकू देवी, पिंकी देवी, सबीना, सरोज देवी, सुनीता देवी, रंजू देवी सुरुचि, काजल, प्रियंका, पंकज और पुनीता सहित दर्जनों अन्य महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि कंचन तिवारी, सावित्री कुमारी व अंजना श्रीवास्तव ने अन्य महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। हमें पूर्ण विश्वास है कि महिला शक्ति मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगी। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष ने वेस्ट ब्लॉक की महिला अध्यक्ष कंचन तिवारी, नार्थ ब्लॉक की महिला अध्यक्ष सावित्री कुमारी और साउथ ब्लॉक महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंजना श्रीवास्तव को दी।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सदस्य सत्येंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी, महानगर सचिव उपदेश श्रीवास्तव, सचिव विक्रम चौधरी, महासचिव रिजवान चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन दानिश सैफी, अशरफ खान, रहमतुल्लाह शाहिद व तमाम अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के प्रवक्ता पवन शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.