नोएडा के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब लखनऊ से संभालेंगे प्रदेश की कमान

लोकसभा चुनाव 2024 : नोएडा के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब लखनऊ से संभालेंगे प्रदेश की कमान

नोएडा के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब लखनऊ से संभालेंगे प्रदेश की कमान

Google Photo | अनिल यादव

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस का मकसद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर वापसी करना लेकर होगा। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी ने एनडीए की घेराबंदी के लिए उत्तर प्रदेश वॉर रूम का गठन किया है। इसमें पदाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। नोएडा के कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अनिल यादव समेत छह नेताओं को वॉर रूम का सदस्य बनाया गया है। विधायक वीरेंद्र चौधरी वॉर रूम के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

लखनऊ में वॉर रूम का कार्यालय 
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल यादव ने बताया कि इस वॉर रूम का काम प्रदेश स्तर पर लोकसभा चुनाव का संचालन करना होता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों को लोकसभा स्तर तक पहुंचाने में भी इसकी अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इस वॉर रूम का कार्यालय लखनऊ में बन रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में वॉर रूम कमेटी की वार्ता भी शुरू हो जाएगी। उनका मकसद उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिले, इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

कौन हैं अनिल यादव 
अनिल यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। वह नोएडा की रहने वाले हैं और उनकी राजनैतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। इनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इससे पहले अनिल यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। लेकिन विगत विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब वो कांग्रेस प्रवक्ता के साथ लोकसभा चुनाव में वॉर रूम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अनिल यादव के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.