बूथ स्तर पर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक शुरू, महानगर अध्यक्ष ने कहा - कार्यकर्ताओं की मेहनत यूपी में लाएगी सरकार

नोएडा : बूथ स्तर पर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक शुरू, महानगर अध्यक्ष ने कहा - कार्यकर्ताओं की मेहनत यूपी में लाएगी सरकार

बूथ स्तर पर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक शुरू, महानगर अध्यक्ष ने कहा - कार्यकर्ताओं की मेहनत यूपी में लाएगी सरकार

Tricity Today | बूथ स्तर पर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक शुरू

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष शहाबुदीन के नेतृत्व में संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रदेश सचिव व प्रभारी सुनील बिस्नोई और प्रदेश संगठन मंत्री डां. सजीव शर्मा मौजूद रहे है। वेस्ट ब्लाक के प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह अम्बावत ने वेस्ट ब्लाक में संगठन सृजन बैठक की शुरुआत की है।

शहाबुदीन ने बताया कि नोएडा के हरौला सैक्टर 5 में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत हुई है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए 25 जनवरी तक हर ब्लॉक में अभियान चलाया गया है। इस संगठन अभियान की शुरुआत कृषि कानून के खिलाफ विरोध में बैठे 60 किसानों की शहादत को नमन कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन सृजन अभियान की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित की गई थी। 

उत्तर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सुनील बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस लोगों के घर घर, गांव-गांव और सैक्टरों में जाकर हर कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने संगठन में जोड़ने का काम करेगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बार पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत कर 2022 में उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मेहनत को सफल बनाते हुए 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे।

बैठक में प्रभारी सुनील बिस्नोई, डां. सजीव शर्मा, आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पुरुषोत्तम नागर, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस गौतम अवाना, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा पीसीसी सतेन्र्द शर्मा, फिरे सिंह नागर, पीसीसी लियाकत, उपाध्यक्ष ललित अवाना, उपाध्याय डां. सीमा, वेस्ट ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, महासचिव यतेन्द्र शर्मा, महासचिव दयाशंकर पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद खान, सचिव कुशलपाल वघेल, दिनेश सिंह, गोपाल तिवारी, इंशात, आशीष, जिशान, विशाल तौमर, राजीव शर्मा, ताराचंद शर्मा, महासचिव मधुराज, नीरज शर्मा गोविंदा, विक्की शर्मा, सौरभ अग्रवाल, जोगिन्द्र अवाना सहित सैकड़ों साथी मौजूद रहें।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.