भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

नोएडा : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Tricity Today | भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में देश मे बढती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

प्रदर्शन के दौरान एआइसीसी दिनेश अवाना ने कहा कि, मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज इस सरकार से कोई वर्ग संतुष्ट नही है। किसान पिछले 4 महीनों से सडक पर आंदोलित है, पर सरकार बहरी हो चुकी है। पट्रोल, डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढोतरी ने आम जन की कमर तोड दी है। 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा और दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। 

प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। जो कोई भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, उस पर झूठे मुकदमे लगा कर जेल में डाला जा रहा है। पत्रकारों को डराया और धमकाया जा रहा है। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल में डाला जा रहा है। मोदी सरकार की वजह से विश्व में भारत की बदनामी हो रही है। लेकिन कांग्रेस भारत की इस बदनामी को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

आज के प्रदर्शन में अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी, उपाध्यक्ष ललित अवाना, पीसीसी सतेन्द्र शर्मा, महासचिव अशोक शर्मा, किसान जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, ओबीसी जिला अध्यक्ष सोनू खारी, महासचिव रिजवान चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सचिव दयाशंकर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष सोविन्दर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष रणबीर भाटी, सुखबीर सिंह, अशरफ, गुडिया चौहान, मधुराज, कुशलपाल बघेल, पूजा गुप्ता, शैलेन्द्र वर्णपाल, डॉ जुबेर खान, नेत्रपाल अवाना, नौशाद अली, सुनील कनोजिया, हकीकत सौकीन, सलमान खान, कय्याज, हैप्पी अवाना और राम गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.