कांग्रेसी बोले- समझ ले भाजपा, अब जुमलों से काम नहीं चलेगा

हिमाचल की जीत का नोएडा में जश्न : कांग्रेसी बोले- समझ ले भाजपा, अब जुमलों से काम नहीं चलेगा

कांग्रेसी बोले- समझ ले भाजपा, अब जुमलों से काम नहीं चलेगा

Tricity Today | हिमाचल की जीत का नोएडा में जश्न

Greater Noida : गुरुवार को नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मिठाई और लड्डू बांटकर ख़ुशी मनाई। रामकुमार तंवर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए समस्त हिमाचल वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। साथ साथ उन्हें साधुवाद देते हैं, जिन्होंने ना सिर्फ़ बीजेपी का घमंड तोड़ा है बल्कि ये बता दिया है कि सिर्फ़ जुमलेबाज़ी से सरकार नहीं बनेगी। 

रामकुमार तंवर ने कहा कि अब झूठे वादों में जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।जो विकास और भाईचारे की बात करेगा, वही सरकार बनाएगा। यह जीत साबित करती है कि अब जनता ने मन बना लिया है। अब भाजपा की किसान विरोधी, मज़दूर विरोधी, ग़रीब विरोधी, जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ वोट करेगी। उसी का नतीजा है कि आज भाजपा की बुरी तरह हार हुई है। जिसका श्रेय प्रियंका गांधी के नेतृव और हर एक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता को जाता है। सबसे ज़्यादा हिमाचल की जनता को जाता है, जिनके अच्छे निर्णय से ये रिज़ल्ट आया है।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हिमाचल की जनता ने इतिहास रचकर आज साफ़ सन्देश दे दिया है। हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस लेकर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिन तंवर, सन्नी तंवर, ऊधम नागर, अजब सिंह तंवर, विकास सिंह, पवन यादव, आदर्श वर्मा, निशांत नागर, अवनीश तंवर, मनोज कुमार और संतोष तिवारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.