नोएडा कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करवाने के लिए दी गिरफ्तारी, सरकार से पूछे यह सवाल

लखीमपुर में बवाल : नोएडा कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करवाने के लिए दी गिरफ्तारी, सरकार से पूछे यह सवाल

नोएडा कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करवाने के लिए दी गिरफ्तारी, सरकार से पूछे यह सवाल

Tricity Today | अवैध गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया

नोएडा : नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी की अवैध गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी।

बिना शर्त के प्रियंका गांधी को करे रिहा
शाहबुद्दीन ने गिरफ्तारी देते हुए कहा, "कांग्रेस बिना किसी शर्त के प्रियंका गांधी को रिहा करे और किसानों को न्याय मिले। कांग्रेस नेता अगर किसानों से मिलने जा रहे थे तो इसमें कहां का अपराध है।

"सरकार हिटलर साही नीति अपना कर किसान आंदोलन खत्म करना चाहते"
पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि सरकार हिटलर साही नीति अपना कर किसान आंदोलन को खत्म करना चाहती है। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। कांग्रेस मांग करती है कि हत्यारों को सजा मिले और किसान परिवारों को न्याय मिले।
 
यह कांग्रेसी मौजूद रहे
आज के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में कृपाराम शर्मा, राजेन्द्र अवाना, अनिल यादव, मुकेश यादव, फिरे सिंह नागर, पवन शर्मा, ललित अवाना, लियाकत चौधरी, रामकुमार तंवर, सतेंद्र शर्मा, राजन बिष्ठ, संजय तनेजा, एसएस राणा, चरण सिंह यादव, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, सोविन्द्र अवाना, यतेन्द्र शर्मा, जितु शर्मा, दया शंकर पाण्डेय, विक्रम चौधरी, रिजवान चौधरी, ज्योतिपाल, मधुराज, अनुपम ओबेरॉय, जितेन्द्र अम्बावत, अभिषेक जैन, अशरफ, जावेद खान, फाजिल अली, जीसान चौधरी, सुशील, अरुण नागर, नीरज अवाना, नवीन अवाना, आशिफ मंसूरी, अमित यादव, विपिन यादव और आदर्श सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.