नोएडा के कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, नेताओं ने याद किया सियासी सफर

राजेश पायलट किए गए जयंती पर याद : नोएडा के कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, नेताओं ने याद किया सियासी सफर

नोएडा के कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, नेताओं ने याद किया सियासी सफर

Google image | Rajesh Pilot

Noida News : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसानों के दुख-दर्द में हमेशा साथ रहने वाले किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट को आज 10 फरवरी को उनकी जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिशनपुरा स्थित कार्यालय पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद किया।

राजेश पायलट साल-1980 में पहली बार सांसद बने
महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि वह भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को हराया। साल-1980 में उन्होंने जन सेवा के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया और अपना पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। गांव, गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण उनके चिंतन के केंद्र में थे। 1980 में पहली बार भरतपुर से सांसद बने और 1984, 1991, 1996, 1998 और 1999 में दौसा से संसद पहुंचे।

ये सब रहे मौजूद
राजेश पायलट ने विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में केन्द्रीय मंत्री पद पर रहकर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। एक पूर्व सैनिक और किसान होने के नाते देश और प्रदेश के प्रति उनका समर्पण हमारे लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महासचिव आरके प्रथम, महासचिव जितेंद्र चौधरी, पीसीसी सदस्य सोनू खारी, शाहिद सिद्दीकी, देवेन्द्र कश्यप, मुकुल शर्मा, दिनेश यादव, अनिल गुर्जर, हर्ष वर्धन, राजकुमार शर्मा, अजीम सिद्दीकी, युगल किशोर, धर्मेन्द्र गुर्जर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.