गौ मांस की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

NOIDA BREAKING : गौ मांस की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

गौ मांस की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

Tricity Today | घायल बदमाश

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश शातिर गौ मांस तस्कर है। जिसके ऊपर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवा के पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूचना के बाद पुलिस हुई अलर्ट
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस ने 6 फरवरी को गोकशी करने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गौ मांस मिला था। कुछ दिनों पहले पुलिस ने गैंग के एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश शेखर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को फिर सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना मिली कि इस गैंग से गौ मांस खरीदने वाला बदमाश सोनू जो नाम बदल-बदल कर गौ मांस तस्करी करता था, वो सेक्टर-62 से होते हुए गाजीपुर जाने वाला है।

पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपए का इनाम 
सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। तभी सेक्टर-62 के पास आरोपी मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस को देख आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमें बदमाश सोनू कसाई घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश सोनू कसाई को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इसके कब्जे से गोकशी करने वाले हथियार, मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.