नोएडा की बेटी शैफाली ने किया किसान परिवार का नाम रोशन, आईआरएस बनीं

UPSC Results : नोएडा की बेटी शैफाली ने किया किसान परिवार का नाम रोशन, आईआरएस बनीं

नोएडा की बेटी शैफाली ने किया किसान परिवार का नाम रोशन, आईआरएस बनीं

Tricity Today | शैफाली अवाना

Noida News : नोएडा के हरौला गांव में एक किसान परिवार की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सिविल सेवा परीक्षा पास करके गांव का नाम रोशन किया है। शैफाली अवाना ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की है और वह भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल होंगी।

तीसरी बार में सफल शैफाली अवाना
शैफाली के पिता सतीश अवाना एक किसान रहे हैं। उनके परिवार में पहली बार किसी ने सिविल सेवा की परीक्षा दी और पास की है। शैफाली ने तीन बार प्रयास किया और अंततः इस बार सफलता हासिल की। शैफाली ने बताया कि उनके पिता और परिवार का समर्थन ही उनकी इस उपलब्धि का मुख्य कारण रहा। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। यह उनके लिए भी बहुत बड़ी खुशी का पल है।”
 
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी बधाई 
पढ़ाई में होनहार रही शैफाली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गांव वाले और आसपास के लोग शैफाली के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। नोएडा के जिलाधिकारी ने भी शैफाली को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शैफाली अन्य बच्चियों के लिए एक मिसाल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.