नोएडा डिपो को मिलेंगी 50 नई बसें, पुरानी कबाड़ा घोषित

अच्छी खबर : नोएडा डिपो को मिलेंगी 50 नई बसें, पुरानी कबाड़ा घोषित

नोएडा डिपो को मिलेंगी 50 नई बसें, पुरानी कबाड़ा घोषित

Google photo | Symbolic Photo

Noida : नोएडा डिपो को 50 नई बसें जल्द ही मिलने वाली है। डिपो में बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2023 तक सभी नई 50 बसें सड़कों पर दौड़ने लगेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से नोएडा डिपो को और हाईटेक करने की तैयारी चल रही है।  बता दें पंद्रह साल की अवधि पूरी कर चुकी नोएडा डिपो की 50 बसों को कबाड़ घोषित करने के बाद नई बसें डिपो को मिल रही हैं।

50 बसें स्क्रैप घोषित
यूपी रोडवेज के एमडी संजय कुमार के निर्देश पर प्रदेश के सभी डिपो में जो बसें मानक के अनुरूप 15 साल की आयु सीमा पूर्ण कर चुकी हैं, उन बसों को समस्त क्षेत्रों से मंगा कर स्क्रैप करने का काम किया जा रहा है। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि नोएडा डिपो में 194 बसें थी, उसमें से 50 बसें स्क्रैप घोषित करके उनका संचालन बंद कर दिया गया है। एमडी के निर्देश पर नोएडा डिपो में कैंटीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कैंटीन यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।

बस सेवाएं उपलब्ध
बता दें नोएडा डिपो से एनसीआर के सैकड़ों लोग प्रतिदिन बस से यात्रा करते हैं। यह डिपो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में बस सेवाएं उपलब्ध करवाता है। लोगों को आरामदायक सफर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से मोरना डिपो को नई बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.