नोएडा डिपो शुरू करेगा देवी दर्शन बस सेवा, जानिए कितना होगा किराया

अच्छी खबर : नोएडा डिपो शुरू करेगा देवी दर्शन बस सेवा, जानिए कितना होगा किराया

नोएडा डिपो शुरू करेगा देवी दर्शन बस सेवा, जानिए कितना होगा किराया

Google Image | नोएडा डिपो पहली बार "देवी दर्शन" नाम से बस सेवा शुरू कर रहा है

Noida News : मोरना स्थित नोएडा डिपो से सोमवार से "देवी दर्शन" नाम से बस चलेगी। यह बस शाकुंभरी देवी मंदिर के लिए चलेगी। यह मंदिर सहारनपुर में स्थित है। जिसके लिए डिपो पहली बार "देवी दर्शन" नाम से बस सेवा शुरू कर रहा है। 

सहारनपुर से इतने किलोमीटर दूर है मंदिर 
फिलहाल मोरना स्थित नोएडा डिपो में 185 बसें हैं। डिपो से लखनऊ समेत कई रूटों पर बस शुरू हुई है। साथ ही बहुत जल्द डिपो को 50 नई सीएनजी बसें मिलने वाली है। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि तमाम रूटों पर बस चलाने की तैयारी है। सोमवार से डिपो द्वारा सिद्ध पीठ शाकुंभरी देवी मंदिर के लिए देवी दर्शन नाम से बस सेवा शुरू की जा रही है। यह मंदिर सहारनपुर से करीब 48 किलोमीटर आगे है। 

इतना होगा बस का किराया 
उन्होंने बताया कि योजना यह बस सुबह 8 बजे डिपो से चलेगी और दोपहर 2 बजे तक मंदिर पहुंच जाएगी। बस 2 घंटे तक मंदिर पर ही रुकेगी। जिससे यात्री 2 घंटे तक मंदिर दर्शन कर सकेंगे। 2 घंटे बाद शाम 4 बजे यात्री इसी बस से वापस लौटेंगे। बस रात 10 बजे नोएडा डिपो में पहुंचेगी। बस का किराया 310 रुपए होगा। बस में ही आने और जाने, दोनों तरफ का किराया लोग बुक कर सकते हैं। यात्री एक तरफ के टिकट को भी बुक कर सकते हैं। बस मेरठ और मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यदि यह बस सेवा सफल रही तो संख्या बढ़ा दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.