नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, कर्मचारियों की छुट्टी हुई निरस्त

खास खबर : नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, कर्मचारियों की छुट्टी हुई निरस्त

नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, कर्मचारियों की छुट्टी हुई निरस्त

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा डिपो ने होली को मद्देनजर रखते हुए यात्रियों के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराई है। जिससे होली के समय यात्रियों को सफर करने में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए डिपो से 16 मार्च से होली स्पेशल बसों की सुविधा मिलेगी। यह होली स्पेशल बसों की सुविधा तकरीबन 10 दिनों तक मिलेगी। 

"प्रोत्साहन राशि योजना को लेकर पत्र आना बाकी" 
आपको बता दें कि अभी नोएडा डिपो में 162 बसें है। यह सभी बसें साधारण हैं। डिपो से लंबी दूरी के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। डिपो से लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर और अयोध्या के लिए बसें चलाई जा रही हैं। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि होली को मद्देनजर रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी परिवहन निगम मुख्यालय से प्रोत्साहन राशि योजना को लेकर पत्र आना बाकी है। 

होली के समय कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त 
नरेश पाल सिंह ने बताया कि होली के समय 10 दिन तक किसी भी चालक परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। गाजियाबाद कि कौशांबी डिपो की बसें चुनाव में लगी हुई है। जिस वजह से डिपो से लखनऊ के लिए 16 से 20 और बरेली के लिए 7 से 8 बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 बसें मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते पर चलाई जा रही हैं। हर बस में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर 2 से 3 बसें और चलाने की तैयारी की जा रही है। इस बात का फैसला इसी हफ्ते कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.