यूपी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में ऑनलाइन जुड़े जिले के पदाधिकारी

गौतमबुद्ध नगर: यूपी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में ऑनलाइन जुड़े जिले के पदाधिकारी

यूपी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में ऑनलाइन जुड़े जिले के पदाधिकारी

Tricity Today | ऑनलाइन जुड़े नोएडा के पदाधिकारी

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आज कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में शुरू हुई। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नोएडा भाजपा ने इसमें ऑनलाइन हिस्सा लिया। सांसद डॉ महेश शर्मा, जिला प्रभारी मुंशीलाल गौतम, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण अग्रवाल, हरिश्चंद्र भाटी, राकेश शर्मा, महेश चौहान और विनोद त्यागी वर्चूअल माध्यम से जुड़े। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचे हैं। उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उत्तर प्रदेश कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था। मगर बीते चार सालों में प्रदेश इस महामारी से बाहर निकल कर देश को लीड करने वाला राज्य बना है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कालखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन कार्य किया है। इसकी पूरे विश्व में प्रशंसा हुई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा जब हम चार महीने पहले मिले थे, तो पंचायत चुनाव की चुनौती थी। अब हम 67 जिला पंचायत अध्यक्ष जीत चुके हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी को जन-जन का सहयोग प्राप्त है। 

कोरोना काल में जब विपक्ष बयानबाजी में जुटा था, तब हमारे कार्यकर्ता लोगों की मदद में लगे रहे। जरूरतमंदों से संवाद स्थापित कर उनकी हर संभव मदद की। कोरोना काल में सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे प्रदेश में जन-जन की सेवा की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विस्तार से चर्चा हुई। इसमें बूथ सत्यापन, मतदाता सूची, मंडलों की मीटिंग पर काम करने को कहा गया। आगामी कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इस बैठक की व्यवस्था में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव आदि ने जिम्मेदारी निभाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.