बंद रहेगा यह रास्ता, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

नोएडा डीएनडी से आवागमन करने वालों के लिए अलर्ट : बंद रहेगा यह रास्ता, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

बंद रहेगा यह रास्ता, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Google Image | DND

Noida News : ग्रेटर नोएडा में G20 समिट होने वाला है। इसके लिए अन्य देशों से शहर में लोगों का आना-जाना होगा। नोएडा के रास्ते ही डेडीकेशन ग्रेटर नोएडा जाएंगे। इसको लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। नोएडा अथॉरिटी शहर को चमकाने में लगी हुई है। शहर में रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही हैं। इस सम्मेलन से पहले अधिकारियों को सभी काम निपटाने के निर्देश सीईओ लोकेश एम ने दिए है। इस सिलसिले में रविवार की सुबह डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर पोल लाईट बदलने का काम किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

हेल्प लाइन नम्बर
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा आने वाली मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। इसके कारण करीब दो घंटे तक सड़क बंद रहेगी। पोल में लाइट बदलने के बाद वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा। वाहनों को असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। अगर किसी वाहन चालकों को दिक्कत होती है तो वो हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
  1. डीएनडी से चिल्ला रेड लाईट होकर मयूर विहार दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आश्रम की ओर से आकर डीएनडी टोल से मयूर विहार की ओर जाने वाले मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  2. डीएनडी से सेक्टर 15, 15ए, नोएडा शहर क्षेत्र जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक जाकर चौक से बांये मुडकर डीएससी रोड का इस्तेमाल कर सकता है।
  3. डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक से यू-टर्न लेकर सेक्टर-16ए उतरने वाले लूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.