नोएडा के डॉक्टरों ने सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज किया, डॉ बीपी सिंह ने बनाया यूपी में रिकॉर्ड

उपलब्धि : नोएडा के डॉक्टरों ने सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज किया, डॉ बीपी सिंह ने बनाया यूपी में रिकॉर्ड

नोएडा के डॉक्टरों ने सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज किया, डॉ बीपी सिंह ने बनाया यूपी में रिकॉर्ड

Tricity Today | Symbolic Photo

ई-संजीवनी के तहत बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों को परामर्श डॉ. (मेजर) बीपी सिंह ने दिया। उन्होंने दो घंटे में 40 मरीजों की परेशानी सुनी और इलाज किया। ई-संजीवनी एप के माध्यम से प्रदेश में कोई भी डॉक्टरों से संपर्क कर अपनी बीमारी का इलाज करवा सकता है। डॉक्टर इस पोर्टल के माध्यम से मरीजों से वीडियो कॉलिंग के द्वारा जुड़ते हैं। इसके बाद ऑनलाइन परामर्श दिया जाता है।

ई-संजीवनी के तहत सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेश्यलिटी शिशु अस्पताल के डॉक्टर बीपी सिंह के पास ज्यादातर मरीजों ने कोरोना टीकाकरण, उसके इलाज आदि के बारे में परामर्श लिया। डॉ. बीपी सिंह जनरल मेडिसिन विभाग के तहत मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी के तहत मेरा मरीजों का देखने का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का है। चार दिनों में 100 मरीजों को परामर्श दे चुके हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों ने मुझसे परामर्श दिया। 

कई मरीज छूट गए
कई मरीज वेटिंग में थे, जो छूट गए, क्योंकि निर्धारित समय के अंदर ही हमें मरीजों को देखना होता है। इस दौरान कई बार नेटवर्क में दिक्कत होने की स्थिति में मरीज से फोन पर बातचीत कर उन्हें दवा से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल के माध्यम से भेज दी जाती है। ताकि वह परामर्श के दिन से ही दवाओं और अन्य एहतियात बरत सके। इलाज के दौरान मरीजों को कई सलाह, एहतियात आदि बताए जाते हैं।

ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा है
वर्तमान में ई-संजीवनी के तहत सबसे अधिक मरीज कोरोना वैक्सीन और पोस्ट कोविड  के इलाज के बारे में परामर्श ले रहे हैं। एक मरीज ने वैक्सीनेशन के बाद बुखार और दर्द के बारे में परामर्श लिया। एक मरीज ने रेबीज वैक्सीन के बाद कोरोना वैक्सीन के बीच के समय के अंतर के बारे में परामर्श लिया। कोरोना संक्रमण का इलाज कराने के कितने दिन बाद वैक्सीनेशन कराना चाहिए। यह प्रश्न सबसे अधिक पूछे जा रहे हैं। वहीं टीकाकरण के बाद का बुखार और कोरोना संक्रमण के लक्षण में किस तरह फर्क करना चाहिए। वैक्सीनेशन के बाद कितने दिनों तक बुखार आ सकता है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों के बारे में भी मरीज जानकारी ले रहे हैं।

दो महिला डॉक्टरों ने 33 और 3641 मरीज देखे
ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स की महिला डॉक्टर अपराजिता पंवार और डॉ. नजीमा वीवी ने 33 और 31 मरीज देखे। दोनों प्रदेश में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नजीमा वीवी इससे पहले एक दिन मरीज को परामर्श देने में नंबर एक रह चुकी हैं। इसके अलावा दोनों मेडिकल कॉलेज से कई अन्य डॉक्टरों ने भी मरीजों को इस सेवा के तहत मरीजों को परामर्श दिया।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.