कुत्तों ने अपने मालिकों पर करवाया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है कहानी

नोएडा में अजीबोगरीब मामला : कुत्तों ने अपने मालिकों पर करवाया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है कहानी

कुत्तों ने अपने मालिकों पर करवाया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है कहानी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कुत्ते के विवाद में कुत्ते के मालिक आपस में भीड़ गए। मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों में से कोई भी व्यक्ति सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस ने दोनों कुत्ते मालिकों की शिकायत के आधार पर एक-दूसरे परिवार पर मुकदमा दर्ज किया। 

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-33 में आस-पास में सुरेंद्र राणा और साहिल राली का परिवार रहता हैं। सुरेंद्र और साहिल दोनों ने कुत्ते पाल रखे हैं। अधिकतर सुबह और शाम दोनों के कुत्तों में लड़ाई होती रहती है। जिसकी वजह से सुरेंद्र और साहिल कभी-कभी आमने सामने आ जाते हैं।

दोनों ने एक-दूसरे के कुत्ते पर लगाया आरोप
शुक्रवार की सुबह भी साहिल और सुरेंद्र के कुत्ते आपस में भिड़ गए। अपने कुत्तों को पीटता हुआ देख सुरेंद्र और साहिल बाहर आ गए और एक दूसरे से लड़ाई करने लगे। सुरेंद्र ने साहिल के कुत्ते पर आरोप लगाया कि उसका कुत्ता मेरे कुत्ते को परेशान करता है। वहीं, साहिल ने सुरेंद्र के कुत्ते पर आरोप लगाया कि वह उसकी कुत्ते को देखकर भोक्ता है और काटने के लिए भागता है। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

कुत्ते की लड़ाई में थाने पहुंचा परिवार
कुत्तों की लड़ाई मालिक तक पहुंच गई और आपस में भिड़ गए। जिसके बाद सुरेंद्र और शाहिल दोनों थाने पहुंचे। थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस से कहने लगे। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद सुरेंद्र ने साहिल, साहिल के भाई, साहिल के पिता और साहिल की पत्नी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं, साहिल ने सुरेंद्र, सुरेंद्र के दोनों बेटे और सुरेंद्र की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.