नोएडा की डॉ.मंजू गुप्ता को मिला वूमेन ऑफ एशिया अवार्ड, विश्व की एक हजार महिलाओं ने लिया भाग

गर्व की बात : नोएडा की डॉ.मंजू गुप्ता को मिला वूमेन ऑफ एशिया अवार्ड, विश्व की एक हजार महिलाओं ने लिया भाग

नोएडा की डॉ.मंजू गुप्ता को मिला वूमेन ऑफ एशिया अवार्ड, विश्व की एक हजार महिलाओं ने लिया भाग

Tricity Today | डॉ.मंजू गुप्ता

Noida News : सेक्टर-62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) की डीन प्रोफेसर डॉ. मंजू गुप्ता को 1000 वूमेन ऑफ एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया गया।

1000 महिलाओं ने आवेदन किया
इस कार्यक्रम में 20 देशों के 100 शहरों से 1000 महिलाओं ने आवेदन किया और 90 अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा दिखाई। प्रो. डॉ. मंजू गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विभिन्न विषयों पर शोध करने के लिए अवार्ड दिया गया है।

इस देशों की महिलाओं ने किया भाग
डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि 1000 वूमेन ऑफ एशिया अवार्ड के लिए भारत, बांग्लादेश, युगांडा, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूएसए आदि देशों से नामांकन मांगे गए, जिसमे से जूरी ने टॉप 1000 महिलाओं का चयन कर वर्चुअल माध्यम से इस पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, इस सम्मान समारोह में बतौर जूरी नंदिता दास, राजीव खंडेलवाल जैसी प्रसिद्ध हिस्तियों ने हिस्सा लिया।

वीमेनोवेटर ग्लोबल समिट 2021 से सम्मानित
उन्होंने कहा कि वह यह अवार्ड पाकर बेहद खुश है। भविष्य में भी इसी तरह अपना कार्य करती रहेंगी। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर वीमेनोवेटर ग्लोबल समिट 2021 के तहत किया सम्मानित किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.