शराबी महिला ने गॉर्ड को पीटा, जमानत पर छूटकर आई और फिर पीटा, अब दोबारा गिरफ्तार 

Noida News : शराबी महिला ने गॉर्ड को पीटा, जमानत पर छूटकर आई और फिर पीटा, अब दोबारा गिरफ्तार 

शराबी महिला ने गॉर्ड को पीटा, जमानत पर छूटकर आई और फिर पीटा, अब दोबारा गिरफ्तार 

Google image | symbolic photo

Noida News : सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त के न्यायालय में महिला को पेश किया गया, वहां से जमानत मिल गई और जमानत आने के बाद फिर महिला ने शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की है। अब दुबारा से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है।

सिविटेक हाउसिंग सोसाइटी का मामला
नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को एक महिला ने सेक्टर-77 में स्थित सिविटेक हाउसिंग सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्डों के साथ बदतमीजी और मारपीट की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद गुरुवार की दोपहर आरोपी महिला को नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त के सामने पेश किया गया। वहां से महिला को जमानत मिल गई।

नशे में थी महिला
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने जमानत ले ली और फिर गुरुवार को हंगामा किया। गुरुवार की शाम को शराब के नशे में आरोपी महिला ने दोबारा से सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोबारा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अब महिला को जेल भेजा जाएगा। जांच में पता चला है कि इस महिला ने शराब पीकर पहले भी सोसाइटी में काफी हंगामा किया है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.