पारिवारिक क्लेश के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में रेफर

NOIDA BREAKING : पारिवारिक क्लेश के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में रेफर

पारिवारिक क्लेश के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में रेफर

Tricity Today | एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने दी जानकारी

NOIDA : हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और खुद पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इसमें तीनों बुरी तरफ झुलस गए है। तीनों को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह एक सूचना प्राप्त हुई है। जिसके अनुसार सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। इसमें तीनों बुरी तरह झुलस गए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। 

रणविजय सिंह ने बताया कि व्यक्ति का नाम मोहनदास है, जो मूलरूप से जिला मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मोहनदास ने पारिवारिक क्लेश के चलते यह कदम उठाया है। इनका फैमिली कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। फिलहाल लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी अन्य परिजनों को भी दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.