Tricity Today | डॉ.पीयूष द्विवेदी को लंदन में मिला पुरस्कार
Noida News : आज लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित ‘लंदन इंटरनेशनल समिट एंड अवार्ड्स’ में शहर के लिए गौरव का क्षण आया। नोएडा के प्रसिद्ध उद्यमी और नेक्सजेन एनर्जिया के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी को ग्रीन एनर्जी रिवोल्यूशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'रेवोल्यूशनरी लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान
इस कार्यक्रम में विश्व भर से आए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और नेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य लंदन के सांसद पॉल स्कॉली द्वारा किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते हुए डॉ. द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कर्मठ व्यक्तियों का है जो दिन-रात ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अथक प्रयास कर रहे हैं। आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। नेक्सजेन एनर्जिया की यह उपलब्धि न केवल कंपनी का, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा रही है।"
ग्रीन एनर्जी सेक्टर को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा, "हमारा ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में जो दृष्टिकोण है, वह निश्चित रूप से भविष्य में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा, जिसके साक्षी हम सभी होंगे।" यह पुरस्कार डॉ. द्विवेदी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका और विशेष रूप से ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उसके नेतृत्व को दर्शाता है। डॉ. द्विवेदी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह ग्रीन एनर्जी क्षेत्र के विकास और नवाचार का भी प्रतीक है। इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता से ग्रीन एनर्जी सेक्टर को और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है, जो देश के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।