नोएडा में एनईए ने चलाया अभियान, बताई वोट की कीमत

लोकसभा चुनाव 2024 : नोएडा में एनईए ने चलाया अभियान, बताई वोट की कीमत

नोएडा में एनईए ने चलाया अभियान, बताई वोट की कीमत

Tricity Today | मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Noida News : औद्योगिक क्षेत्र में नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्होत्रा ने अपनी टीम के साथ असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज स्वीटी उपाध्याय के नेतृत्व में औद्योगिक सेक्टर का भ्रमण किया। इस दौरान कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

संविधान में समान अधिकार : अध्यक्ष 
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन मल्होत्रा ने कहा, " सबसे बड़े उद्योगपति, मंत्री, श्रमिक या दुकानदार, सभी एक ही लाइन में खड़े होकर मतदान करते हैं। हमारे वोटों से ही सरकार का गठन होता है। आप सभी लोग वोट डालने जरूर जाएं। आपका एक वोट बहुत कीमती है, इसकी ताकत को समझें। हमारे संविधान में सभी को समान अधिकार दिया गया है।"
वोट डालना आपका अधिकार : असिस्टेंट कमिश्नर
असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज स्वीटी उपाध्याय ने कहा, "यह पहल मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतंत्र की महत्ता को समझाने के लिए की गई। वोट डालना आपका अधिकार है और देश के प्रति जिम्मेदारी भी। इसलिए वोट डालने जरूर जाएं और साथ में दूसरे मतदाताओं को भी लेकर जाएं।" इस कार्यक्रम में नोएडा एंटरप्राइजेज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, प्रदीप मेहता, कुलदीप गोयल, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, एचके गौतम और टीएस रावत उपस्थित रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.