धंस गया नोएडा एक्सप्रेसवे, पड़ी कई फुट गहरी दरार, यह हाल देखकर चौंक जाएंगे, यही है लंबे ट्रैफिक जाम की वजह

VIDEO : धंस गया नोएडा एक्सप्रेसवे, पड़ी कई फुट गहरी दरार, यह हाल देखकर चौंक जाएंगे, यही है लंबे ट्रैफिक जाम की वजह

धंस गया नोएडा एक्सप्रेसवे, पड़ी कई फुट गहरी दरार, यह हाल देखकर चौंक जाएंगे, यही है लंबे ट्रैफिक जाम की वजह

Tricity Today | सुपरटेक वर्कबॉक्स बिल्डिंग के सामने धंसा एक्सप्रेसवे

Noida News : नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर से भीषण जाम लगा हुआ है। यह जाम नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते हुए महामाया फ्लाईओवर से एमिटी यूनिवर्सिटी और सुपरटेक वर्कबॉक्स बिल्डिंग तक लगा है। अब इसकी वजह सामने आई है। सुपरटेक वर्कबॉक्स बिल्डिंग के सामने एक्सप्रेसवे धंस गया है। यहां सड़क में बड़ी दरार है। जिसकी गहराई कई फुट है। यहां मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके चलते यह दो किलोमीटर लम्बा ट्रैफिक जाम लगा है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस है लेकिन पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। सुबह से हजारों वाहन जाम में फंसे
इस ट्रैफिक जाम की वजह से शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। हजारों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह स्थिति शुक्रवार की सुबह से बनी हुई है। अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस स्थिति नहीं संभाल पा रही है।

कई किलोमीटर लंबा है ट्रैफिक जाम
नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम के कारण खराब हालात हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर महामाया फ्लाईओवर पार करते ही जाम है। यहां से लेकर एडवांट बिल्डिंग तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कारें रेंगकर चल रही हैं। शुक्रवार को सुबह से यही हालात बने हुए हैं। हजारों वाहनों को इस जाम से जूझना पड़ रहा है। यात्री बसें, एंबुलेंस और दूसरे सर्विस वेहिकल फंसे हुए हैं।

एकसाल से एक्सप्रेसवे का बुरा हाल
आपको बता दें कि पिछले करीब 1 साल से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। एक्सप्रेस-वे की रिसर्फेसिंग की जा रही है। साथ ही तीन जगह अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। सड़क और अंडरपास का निर्माण कर रही कंपनियां मार्ग को अवरुद्ध करती हैं। जिसकी वजह से पहले यातायात धीमा होता है और फिर यह लंबे ट्रैफिक जाम की शक्ल ले लेता है। अब तो सुपरटेक वर्कबॉक्स बिल्डिंग के सामने की हालत देखकर लगता है कि अगले कई दिन एक्सप्रेसवे पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.