Symbolic | आरोपी
Noida Desk : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक युवक को फर्जी पायलट के रूप में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा गुरुवार को की गई। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय संगीत सिंह के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला है।