परिवार को गोवा घूमना पड़ा भारी, चोरों ने पूरे घर पर किया हाथ साफ, पुलिस का दावा- जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : परिवार को गोवा घूमना पड़ा भारी, चोरों ने पूरे घर पर किया हाथ साफ, पुलिस का दावा- जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

परिवार को गोवा घूमना पड़ा भारी, चोरों ने पूरे घर पर किया हाथ साफ, पुलिस का दावा- जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में रहने वाले एक परिवार को गोवा घूमने भारी पड़ गया है। पूरा परिवार घर का ताला लगाकर गोवा घूमने गया था। पीछे से चोरों ने पूरे घर को साफ कर दिया है। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर 47 में श्याम नामक एक व्यक्ति पूरे परिवार के साथ रहता है। श्याम बीते दिनों अपने पूरे परिवार के साथ गोवा घूमने के लिए गया था। पीछे से चोरों ने मकान पर हाथ साफ कर दिया है।

थाना सेक्टर 49 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर से 60 हजार नकदी और लाखों की कीमत के आभूषण चोरी हो गए है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। चोरों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस का दावा है कि उनको कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.