इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, अब होगी कार्रवाई

नोएडा के नामी स्कूल डीएम की रडार पर : इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, अब होगी कार्रवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, अब होगी कार्रवाई

Google Image | Symbolic Image

Noida News : कोरोना के दौरान नोएडा के कई नामी स्कूलों ने अभिभावकों से पैसे ऐंठे थे। इसके बाद सभी स्कूलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना काल (2020-21) में ली गई फीस का 15 प्रतिशत लौटाने या समायोजित करने का आदेश दिया था। इस मामले में जिले के निजी स्कूलों की मनमानी सामने आ रही है। जिले में 300 स्कूलों में से सिर्फ 150 ने फीस एडजस्ट और वापस की है। स्कूलों की मनमानी के बाद अब विभाग इस मामले को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने रखेगा। अगले हफ्ते इस मुद्दे को लेकर बैठक होने वाली है। 

100 स्कूलों के खिलाफ होगा एक्शन
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेनो में सभी बोर्ड के 300 से अधिक निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने न्यायालय और शासन के आदेश में अमल में लाने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए थे। इसके बाद स्कूलों की मनमानी को देखते हुए 2023 में 24 अप्रैल को फीस वापस न करने और जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने 100 स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया और जुर्माना लगाया। 

30 मार्च को भेजा जाएगा नोटिस 
जिलाधिकारी ने तीन अप्रैल तक सभी स्कूलों से फीस से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। जिन स्कूलों की जानकारी सामने नहीं आती है इन सभी के मुद्दे को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने रखेंगे। 30 मार्च को सभी स्कूलों को नोटिस भेज गए थे, जिसके बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.