कांग्रेसी नेता अनिल यादव को जेल भेजा गया, रिहाई के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

नोएडा में किसान आंदोलन : कांग्रेसी नेता अनिल यादव को जेल भेजा गया, रिहाई के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेसी नेता अनिल यादव को जेल भेजा गया, रिहाई के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Tricity Today | कांग्रेसी नेता अनिल यादव को जेल भेजा गया

Noida Farmers Protest : नोएडा में किसान अथॉरिटी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 4 दिन से गिरफ्तारियां हो रही हैं। गुरुवार को कांग्रेसी नेता अनिल यादव को भी गिरफ्तार किया गया। उन्हें निषेधाज्ञा और महामारी अधिनियम तोड़ने पर जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी पंखुड़ी पाठक ने दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने किसानों और अपने नेताओं को रिहा करने के लिए शुक्रवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पंखुड़ी ने बताया कि नोएडा से और बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार हैं। इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। इस तानाशाही का जवाब लोकतंत्र में आंदोलन है। सरकार को झुकना पड़ेगा।

दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह कांग्रेस ने किसानों और अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना शुरू किया है। नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहाबुद्दीन के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर प्रदर्शन किया। सभी को जल्द रिहा करने के लिए ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को भेजा है। शाहबुद्दीन ने कहा, "नोएडा के गाँवों की आबादी निस्तारण समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार पुलिस के बल पर अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों को कुचलना चाहती है। भाजपा की योगी सरकार किसानों और किसानों की आवाज उठाने वाले नेताओं से ऐसे सलूक कर रही है, जैसे इन्होंने अपनी मांग मांगकर बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है।"

शहाबुद्दीन ने आगे कहा,"कांग्रेस सभी जेल में बंद नेताओं और किसानों की बिना शर्त जल्द रिहा करने की मांग करती है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन सड़कों पर लड़ा जाएगा। जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।" कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "लोकतंत्र में शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने और धरना देने का अधिकार हमें संविधान में मिला है, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से यह अधिकार जबरन पुलिस के बल पर छीना जा रहा है। कांग्रेस इन अधिकारों को छिनने नहीं देगी। इस जन विरोधी भाजपा सरकार को जनता की सहायता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।"

प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, एआईसीसी के सदस्य राजकुमार भारती, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर, सेवादल के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनुपम ओबेरॉय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय तनेजा, उपाध्यक्ष चरण सिंह, पीसीसी के सदस्य फिरे सिंह नागर, पीसीसी के सदस्य प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष ललित अवाना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गाज़ियाबाद के प्रभारी लियाकत चौधरी, पीसीसी के सदस्य सतेंद्र शर्मा, महासचिव दयाशंकर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान, उपाध्यक्ष डॉ.सीमा वीरो देवी, महासचिव यतेंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकुमार शर्मा,  जीशान चौधरी, रिज़वान चौधरी, जगबीर यादव, आशिफ मंसूरी, परवेज, सोविन्द्र यादव, आरएन कपूर, एनसी वरुण, आरके प्रथम, एसएस राणा, अतुल सिंह, दिलशाद, हरेंद्र नागर, अरुण नागर और रवि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पंखुड़ी पाठक ने कहा, "नोएडा के किसान अपने अधिकारों के लिए प्रर्दशन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अनिल यादव और कांग्रेस नोएडा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अमित यादव आदि को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब नोएडा के 100 से ज्यादा किसान और नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अलोकतांत्रिक ढंग से किसानों को कुचल रही है। इससे आंदोलन खत्म नहीं होगा और बढ़ेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.