नोएडा की महिला पत्रकार हुई ठगी का शिकार, पापा का दोस्त बनकर लगाया चूना

साइबर ठगों का आतंक : नोएडा की महिला पत्रकार हुई ठगी का शिकार, पापा का दोस्त बनकर लगाया चूना

नोएडा की महिला पत्रकार हुई ठगी का शिकार, पापा का दोस्त बनकर लगाया चूना

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : साइबर ठगी के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। आरोपी लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-22 में देखने को मिला है। सेक्टर-22 में एक पत्रकार महिला के साथ ठगी हुई है। आरोपियों ने महिला के फोन पर लिंक भेजा और 8200 रुपए निकाल लिए है। पैसे निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला है। 

उधार रुपए को वापस करने का दिया झांसा 
नोएडा सेक्टर-22 में रहने वाली महिला पत्रकार को ठगों ने उनके पिता का दोस्त होता है। ठगों ने महिला से पिता द्वारा लिए गए उधार रुपयों को वापस करने का झांसा दिया। पीड़ित आरोपियों की बातों में आ गई। आरोपियों ने महिला पत्रकार के पास एक लिंक भेजा और खाते से 8200 रुपए निकाल लिए। पैसे निकलने का मैसेज आने पर महिला पत्रकार को ठगी का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.