अमेज़ॉन कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद 14 गाड़ियों ने काबू पाया

नोएडा : अमेज़ॉन कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद 14 गाड़ियों ने काबू पाया

अमेज़ॉन कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद 14 गाड़ियों ने काबू पाया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 8 में स्थित अमेज़ॉन कंपनी के गोदाम में बीती देर रात करीब  2 बजे के भीषण आग लग गई है। 9 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय एक सिपाही को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर 7 में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में बीती रात को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-81 स्थित औद्योगिक एरिया में अमेजाॅन कंपनी का गोदाम है। गोदाम के दूसरी मंजिल में रात 2 बजे करीब आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां पहुंची। सीएफओ ने बताया कि 9 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि गोदाम के बेसमेंट, ग्राउंड और प्रथम तल पर आग को फैलने से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया आग बुझाते समय प्रदीप नामक सिपाही घायल हो गया है।उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 उन्होंने बताया कि नोएडा के ही थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-7 के ई-ब्लाक में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रात 2 बजे के करीब आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का माल जलने का अंदेशा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.