पहले बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई महीनों तक किया रेप, पुलिस से भी नहीं मिला इंसाफ

Noida News : पहले बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई महीनों तक किया रेप, पुलिस से भी नहीं मिला इंसाफ

पहले बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई महीनों तक किया रेप, पुलिस से भी नहीं मिला इंसाफ

Google Image | Symbolic Image

Noida News : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की एक महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। महिला ने शिकायत में लिखा है कि उसने महीनों तक थाने और पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाए है, लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हुई है। पड़ोसी युवक ने महिला से नजदीकी बनाकर महिला के अश्लील चित्र और वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर अनेकों बार दुष्कर्म किया है।

क्या है पूरा मामला
बरौला गांव निवासी एक महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया है कि मार्च 2022 में महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया था। दो दिन बाद ही बच्ची का देहांत हो गया था। जिसके चलते महिला डिप्रेशन में आ गई थी। इसी बीच महिला के पड़ोस में रहने वाले कन्हैया कुमार ने महिला की मानसिक स्तिथियों का फायदा उठाकर नजदीकिया बना ली थी। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी कन्हैया कुमार महिला को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत के मुताबिक इस दौरान कन्हैया कुमार ने महिला के साथ अनेकों बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने महिला के विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की है। 

पुलिस से की शिकायत, लेकिन कोई एक्शन नहीं
शिकायतकर्ता के अनुसार जब महिला काफी परेशान हो गई तो उसने अपने पति को पूरी कहानी सुनाई। पति ने सेक्टर-49 पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। थाने से कार्यवाही न होने पर महिला ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के भी चक्कर लगाए, लेकिन वहां भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोपी महिला को लगातार फोटो वीडियो वायरल और समाज में कही मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी दे रहा है। महिला द्वारा की गई शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी सेक्टर-49 संदीप चौधरी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व का मामला है। महिला की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनो पक्ष एक दूसरे के परिचित है। आरोपी के विरुद्ध जांच कर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.