वोटरों को जागरूक करने के लिए नोएडा फोनरवा ने डीएम को दिया आईडिया, सफेद पन्नों पर भेजा सुझाव

Loksabha Elections 2024 : वोटरों को जागरूक करने के लिए नोएडा फोनरवा ने डीएम को दिया आईडिया, सफेद पन्नों पर भेजा सुझाव

वोटरों को जागरूक करने के लिए नोएडा फोनरवा ने डीएम को दिया आईडिया, सफेद पन्नों पर भेजा सुझाव

Tricity Today | Sybolic

Noida News : लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में करीब 26 लाख से अधिक वोटर्स अपने सांसद के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। सभी अधिक मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। उसके बावजूद क्षेत्र के लोग अधिक वोट नहीं करते हैं। नोएडा में वोटरों को जागरूक करने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र लिखा है।

फोनरवा ने डीएम को दिया बेहतरीन आईडिया
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने प्रक्रिया में भाग लए। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरडब्ल्यूए में अधिक से अधिक निवासियों को मतदान करने के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमारा सुझाव है कि जो गाडियां गांवों और सेक्टरों में कूड़ा उठाने जाती हैं। उनके माध्यम से आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इस अभियान में किसी भी तरह का अतिरिक्त खर्च भी नहीं होगा। 

जल्द शुरू होगा यह अभियान
महासचिव केके जैन ने कहा कि अधिक से अधिक वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए फोनरवा और आरडब्ल्यूए अपने-अपने सेक्टरों में जल्द अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वाट्सएप पर संदेश भेजकर भी लोगों अपने मतों का प्रयोग करने का निवेदन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.