योगेंद्र शर्मा की फिर जोरदार जीत, एनपी सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा

फोनरवा इलेक्शन: योगेंद्र शर्मा की फिर जोरदार जीत, एनपी सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा

योगेंद्र शर्मा की फिर जोरदार जीत, एनपी सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा

Tricity Today | योगेंद्र शर्मा पैनल ने फिर जीत हासिल की

  • निर्वाचन अधिकारी रिटॉयर्ड कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि योगेंद्र शर्मा को 140 वोट मिले
  • उनके प्रतिद्वंदी एनपी सिंह को 76 वोट मिले हैं
  • इस तरह योगेंद्र शर्मा ने 64 वोटों से जीत हासिल की है
  • महासचिव पद पर योगेंद्र शर्मा गुट के केके जैन ने जीत हासिल की है
Noida News: फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (Federation of Noida Residents Welfare Association - FONRWA) के चुनाव में परिणाम आ गया है। मौजूदा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने धमाकेदार जीत हासिल की है। उनके सामने पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार चुनाव को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन में खासा उत्साह था। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल 220 में से 216 मतदाताओं ने मतदान किया। मतलब, 98.18% प्रतिशत वोटिंग हुई। निर्धारित वक्त में 4 आरडब्ल्यू अध्यक्ष और महासचिव वोट देने नहीं पहुंचे थे।

अब वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिटॉयर्ड कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि योगेंद्र शर्मा को 140 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी एनपी सिंह को 76 वोट मिले हैं। इस तरह योगेंद्र शर्मा ने 64 वोटों से जीत हासिल की है। महासचिव पद पर योगेंद्र शर्मा गुट के केके जैन ने जीत हासिल की है। केके जैन ने एनपी सिंह पैनल के सुखदेव शर्मा को शिकस्त दी है। केके जैन को 113 वोट मिले। जबकि शर्मा को 102 मत मिले। इस तरह जैन ने सुखदेव शर्मा को 11 वोटों से मात दी है। अन्य पदों पर भी योगेंद्र शर्मा गुट के उम्मीदवारों ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। 

संयुक्त कोषाध्यक्ष 
योगेंद्र शर्मा पैनल के प्रदीप मिश्रा को 128 वोट मिले। एनपी सिंह गुट के उम्मीदवार पुनीत शुक्ला को 78 मत मिले। प्रदीप मिश्रा ने 50 वोटों से जीत हासिल की।

संयुक्त सचिव 
योगेंद्र शर्मा पैनल के सभी उम्मीदवार जीते। अंजना भागी को 130 वोट मिले। अशोक कुमार शर्मा को 122, जयपाल सिंह को 115 और सुशील यादव को 137 वोट मिले। एनपी सिंह गुट के अशोक कुमार को 85, नरेश राणा को 68, सुभाष चौहान को 80 और सुजीत कुमार पांडे को 72 मत मिले

सचिव 
योगेंद्र शर्मा गुट के सभी प्रत्याशी जीते। अनिल चौहान को 128, देवेंद्र सिंह को 123, प्रदीप वोहरा को 141 और राजीव चौधरी को 124 वोट मिले हैं। एनपी सिंह गुट के गिरीश कपूर को 77, लक्ष्मी नारायण को 71, सतपाल नागर को 81 और शबनम गुप्ता को 73 वोट मिले।

सचिव (कानून) 
योगेंद्र शर्मा पैनल के उमाशंकर शर्मा को 128 वोट मिले। उन्होंने एनपी सिंह गुट के लोकेश कश्यप को मात दी है। लोकेश को महज 73 वोट मिले।

उपाध्यक्ष 
योगेंद्र शर्मा गुट के सभी उम्मीदवारों ने भारी अंतर से जीत हासिल की। गुट के अशोक त्यागी को 117, देवेंद्र सिंह चौहान को 117, पवन यादव को 139 और योगेश शर्मा को 123 वोट मिले हैं। एनपी सिंह गुट के अनिल खन्ना को 83, अनिल कुमार सिंह को 85, मूलचंद अवाना को 82 और विजय कुमार राणा को 69 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
इस पद पर भी योगेंद्र शर्मा पैनल का कब्जा रहा। पैनल के जेपी उप्पल को 134, ओपी यादव को 131, राजीव गर्ग को 133 और विजय भाटी को 104 वोट मिले। एनपी सिंह पैनल के संजीव कुमार को 71, सतपाल यादव को 78, सुदेश अवाना को 72 और विमल शर्मा को 82 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष 
योगेंद्र शर्मा गुट के अशोक कुमार मिश्रा ने 122 वोट हासिल कर एनपी सिंह पैनल के उम्मीदवार ओमवीर बंसल को मात दी। ओमवीर को 91 मत मिले।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.