चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार, लम्बे वक्त से थी तलाश

Noida News: चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार, लम्बे वक्त से थी तलाश

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार, लम्बे वक्त से थी तलाश

Tricity Today | नोेएडा पुलिस

नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस को मंगलवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने शहर के सेक्टर-67 के पास से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किये जाने वाला चाकू भी बरामद हुआ है। अब इनके गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश हो रही है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का जा रही है।

पुलिस के गिरफ्त में आए ये चारों बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के चोर और लूटेरे हैं। ये नोएडा में लगातार चाकू के दम पर लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये बदमाश ज्यादातर बंद कंपनियों और घरों को निशाना बनाते थे। खास कर सुनसान वाली जगहों पर मुसाफिरों को चाकू दिखाकर उनसे कीमती सामान छीन लेते थे। 

थाना फेस-3 पुलिस ने मंगलवार को इन चारों बदमाशो को सेक्टर-67 पार्क के पास से लूट और डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से वारदात में प्रयोग किये जाने वाले 4 चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.