गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय कल बंद रहेगा, शुक्रवार को खुलेगा

काम की खबर: गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय कल बंद रहेगा, शुक्रवार को खुलेगा

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय कल बंद रहेगा, शुक्रवार को खुलेगा

Tricity Today | जिला न्यायालय कल बंद रहेगा

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में गुरुवार को अवकाश रहेगा। जिला न्यायालय में कार्यरत एक सहायक अभियोजन अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके चलते गुरुवार को जिला न्यायालय में कामकाज नहीं होगा। वहीं, कोर्ट परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। दूसरी ओर शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में कामकाज होगा। गुड फ्राइडे का अवकाश जिला न्यायालय में नहीं रखा गया है।

गौतम बुध नगर के जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि गुरुवार को अदालत में छुट्टी रहेगी। एक सहायक लोक अभियोजक कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते गुरुवार को जिला न्यायालय की सभी अदालत बंद रहेंगी। दूसरी ओर शुक्रवार को अदालत नियमित रूप से काम करेगी। गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन यह अवकाश गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में नहीं रहेगा। 

ब्रह्मजीत नागर ने बताया कि बुधवार को हरेंद्र नागर हत्याकांड में सजा का ऐलान किया जाना था, लेकिन एक अधिवक्ता का निधन होने के कारण अदालती कामकाज नहीं हो सका। अब शुक्रवार को हरेंद्र नागर हत्याकांड में सजा का ऐलान किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.